फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेता रजनीश मिश्रा नेतृत्व में छात्र नेताओं ने हाइडिल तिराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा कि कालेज प्रशासन चुनाव कराने में हीलाहवाली कर रहा है, जो छात्र हित के खिलाफ है। छात्र संघ चुनाव के लिए तिथि घोषित नहीं हुआ तो हम सभी कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रजनीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दिया है। कालेज प्रशासन छात्रों से चुनाव शुल्क हर साल लिया जाता है, लेकिन कालेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव के शुक्ल हजम कर जाता है। रजनीश मिश्रा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला है। छात्र संघ चुनाव जब होगा तभी छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। कालेज में छात्र संघ चुनाव होता था तो समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों का कब्जा रहता था। इसके चलते कालेज प्रशासन की मंशा रहती है की छात्र संघ का चुनाव न कराया जाए। पिछले दो तीन साल से कालेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव कराने में हीलाहवाली कर रहा है। छात्रों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेंगा। विरोध प्रदर्शन में विनोद शर्मा , रितेश बिंद, शैलेश, प्रवेश ,अजय, राहुल, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें