टीडी कॉलेज मुख्स गेट पर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में शादी विवाह जैसे आयोजनों के विरोध में मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसके व्यावसायीकरण कर रोक लगाने की मांग की।छात्रों का कहना था कि पठन-पाठन के लिए शांतिपूर्ण वातावरण की आवश्यकता होती है, मगर प्रबंध तंत्र व्यावसायिक फायदे के लिए यहां के मैदानों को सभी आयोजनों के लिए स्वीकृत कर देता है। छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के मैदान छात्रों के हित के लिए प्रयोग होने चाहिए। राजनैतिक और वैवाहिक कार्यक्रम में इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। पठन पाठन का माहौल भी बिगड़ रहा है।छात्र नेता अर्पित सिंह ने भी इस पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर पहुंचे प्राचार्य ने डॉ.विनोद कुमार सिंह ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शांतनु सिंह, कुंवर शैलेश, अभिनव सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस, अभिषेक त्रिपाठी, गोलू, रौनक जायसवाल, शीलू चौहान, आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।