फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन के कंपोनेंट असेंबल करने की तकनीक

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ड्रोन बूटकैंप के दौरान ड्रोन के विभिन्न उपकरणों और उनके संयोजन की ज
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और सीडैक नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय स्वयान बूटकैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को ड्रोन के विभिन्न कंपोनेंट, फ्लाइट कंट्रोलर और पीआईडी कंट्रोलर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ड्रोन कैलिब्रेशन और कंपोनेंट असेंबल करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। विश्वविद्यालय और सीडैक नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में मानवरहित विमान प्रणाली, सेंसर और उनके उपयोग विषय पर आयोजित बूटकैंप कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक और सेंसर की कार्यप्रणाली की सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तकनीकी सत्र में किरण वालिया ने ड्रोन के प्रमुख घटकों और विभिन्न आईसी की जानकारी दी। उन्होंने मिशन प्लानर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्रोन कैलिब्रेशन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। सी-डैक की प्रोजेक्ट इंजीनियर ईशा गुप्ता ने विद्यार्थियों को पीआईडी कंट्रोलर की कार्य प्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन को संतुलित रखने और उसकी उड़ान को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की कम्युनिकेशन लैब में व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने ड्रोन के विभिन्न कंपोनेंट को असेंबल करने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ड्रोन के तकनीकी हिस्सों की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, शैलेश प्रजापति, सुधीर सिंह, डॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. ज्योति पी. सिंह, डॉ. पारुल त्रिवेदी, पूनम सोनकर, प्रीति शर्मा, विशाल यादव, तुषार श्रीवास्तव, जया शुक्ला, सौरभ वी कुमार और प्रेम चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें