फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईटेंशन लाइन से झुलसे छात्र की हालत गंभीर, तीन घंटे तक किया चक्काजाम

विज्ञापन
केराकत हाईटेंशन लाइन से झुलसे छात्र की नाजुक हालत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम करतीं - फोटो : 1
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे कक्षा छह के छात्र किशन पुत्र राकेश कुमार की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

वाराणसी के चिकित्सकों ने परिजनों को उसकी स्थिति गंभीर बताई। यह सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और घायल छात्र को एंबुलेंस में लेकर शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ केराकत–जौनपुर मार्ग पर मनियरा मोड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित छात्र के समुचित इलाज, उचित मुआवजा और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में ताला बंद कर वहां से चले गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण केराकत–जौनपुर मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर लगभग पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत राय, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और शासन स्तर से नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने, हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें