फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
25- कृषि के छात्र छात्राओं की सुविधा की मांग को लेकर क्रमिक अनशन बैठे छात्र नेता तबियत बिगड़ी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। दोपहर में छात्र अभिषेक तिवारी की तबियत खराब होने पर छात्र नेताओं ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आठवें दिन अनशन का नेतृत्व प्रिंस जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज के छात्र विगत आठ दिनों से अपनी मांग को लेकर मुख्य द्वार पर क्रमिक अनशन पर अड़े हुए है मगर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि यदि किसी भी छात्र की तबियत अनशन पर बैठने की वजह से खराब होती है। तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्राचार्य व मुख्य अनुशास्ता टीडी कॉलेज के साथ साथ जिला प्रशासन की होगी। छात्र दिनों दिन उग्र होते दिखाई दे रहे है यदि महाविद्यालय या जिला में कोई भी घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार सरासर प्रशासन होगा। छात्र नेता कौतुक उपाध्याय एवं विशाल सिंह ने कहा कि लड़ाई का आखिरी दौर चल रहा है । यदि महाविद्यालय प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानता है तो हम छात्र किसी भी हद तक जाने को तैयार है। छात्र नेता हर्षित सिंह, शशांक सिंह शानू ने छात्र नेताओं को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो इसका खामियाजा महाविद्यालय की भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर अभिषेक कुंवर सिंह,सिद्धार्थ विक्रम सिंह, शिवम सिंह गौड़ा,सूर्य प्रताप,अमित यादव ,शनि यादव, शुभम,अंकित ,गौरव मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें