फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दुष्कर्म मामले में इंसाफ नहीं मिलने पर छात्रा ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एक ओर जहां कोलकाता मेडिकल काॅलेज में डाॅक्टर से दुष्कर्म के बाद जहां सारा देश उद्वेलित है, वहीं केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने के मामले में पीड़ित छात्रा ने न्याय नहीं मिलने पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। पीड़िता ने राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, पीएम और सीएम से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह बीए में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। प्रार्थिनी के गांव के प्रियांशु चौबे कई वर्षों से उसके पीछे पड़ा है। वह उसे डरा, धमकाकर और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल में रखा है। वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार जबरन संबंध बनाया। कई वर्षों से प्रार्थिनी का यौन शोषण कर रहा है। जब वह में खेत में 29 जुलाई की शाम 5-6 बजे काम कर रही थी। प्रियांशु अपने साथी अंशु विश्वकर्मा के साथ आया और जबरदस्ती कपड़ा उतारने लगे। विरोध करने पर कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई आ गया तो दोनों भाग गए। घटना की जानकारी उसने माता-पिता को दी तो वह दोनों आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां लोग मारपीट पर अमादा हो गए। मामले में उसके पिता ने केराकत कोतवाली में प्रियांशु, अंशु समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस की तरफ से सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में उसने एक अगस्त को एसपी से मुलाकात की। इसके बाद भी पुलिस मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। घटना के 14 दिनों बाद मनगढ़ंत तरीके से उसके भाई, पिता, बाबा के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। ऐसे में एक बेटी को पुलिस न्याय दिला पाने में असमर्थ है तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करे।
विज्ञापन


...............................

वर्जन ...

अभी मैं नया हूं। मामले में पीड़िता से बात करूंगा। उसके ऊपर काैन किस प्रकार का दबाव कौन बना रहा है। पीड़िता को न्याय मिलेगा।

-अजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी, केराकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें