छोटे लोहिया के नाम से जाने जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा के जिला कार्यालय समेत तहसील और ब्लाक स्तरीय कार्यालय पर भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से ही समाजवाद की विचार धारा से प्रभावित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर ही उन्होंने डा. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए वह जीवन पर्यंत कार्य किए।
इस मौके पर सदर विधानसभा के प्रत्याशी जावेद सिद्दीकी, जिलाउपाध्यक्ष हिसामुद्दीन शाह, सुशील श्रीवास्तव, गजराज यादव, राजेंद्र बहादुर यादव, राजन यादव, डा. जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव श्यामबहादुर पाल ने किया।
उधर पचहटिया स्थित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत यादव, विनोद यादव, विकास तिवारी, केके यादव, सुशील सिंह, अजय यादव, राघवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
उधर, जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर केराकत के गोबरा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीओ एजी स्वामीनाथ प्रजापति ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि किसानों के उत्थान के बगैर देश के विकास की कल्पना करना बेमानी होगी।
इस मौके पर अमित शर्मा, रामा राय, अनिल सिंह, शिवदयाल रघुवंशी, प्रेमचंद्र मिश्रा, सतीश पाठक, सुमित पाठक, शिवपूजन शास्त्री, गुड्डू मिश्रा, अरविंद आदि मौजूद थे।केराकत के डाकबंगले पर पं. जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक गुलाब चन्द सरोज, विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रभात यादव, भाईजी, सत्यनारायण, संजय पाल, योगेंद्र प्रताप सिंह, एजाज अहमद, राजन खान, खलील, विनोद आदि रहे।