फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहे 10वीं के छात्र की ट्रेलर से कुचलकर मौत, पवांरा बाजार की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा बाजार में बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पवांरा थाना क्षेत्र के जखनिया गांव निवासी मनीष तिवारी (16) पुत्र प्रदीप कुमार तिवारी दसवीं का छात्र है। वह पवांरा बाजार में कोचिंग करता है। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे साइकिल से कोचिंग जा रहा था। पवांरा बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मनीष को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को सीएचसी सतहरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने चालक का पीछा करते हुए पवांरा टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के पिता प्रदीप तिवारी की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें