अनियमितता बरतने पर दो कक्ष निरीक्षक कार्य मुक्त
बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक छात्र उड़ाकादल के हाथ लग गया। केंद्राध्यक्ष ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कार्य में अनियमितता बरतने पर दो कक्ष निरीक्षक कार्य मुक्त कर दिए गए। सोमवार को 11363 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 111324 छात्र पंजीकृत थे।
पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 73629 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 7620 छात्र अनुपस्थित रहे। सामान्य गणित में 3762 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 674 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। गृह विज्ञान में 32944 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2545 छात्र अनुपस्थित रहे। संगीत गायन में 306 छात्र पंजीकृत थे। 290 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। संगीत वादन में कुल 683 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 651 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा में 6555 छात्र पंजीकृ त थे, इनमें से 476 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। स्वामी कृष्णानंद इंटर कालेज वेलवार में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक छात्र को उड़ाकादल से दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आदर्श इंटर कालेज बेलवार केंद्र पर परीक्षा के नियमों की अनेदेखी करने पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया।
सिंगरामऊ: बोर्ड परीक्षा में सोमवार को राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में गणित की परीक्षा में 425 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 20 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी केंद्र की दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान के विषय में पंजीकृत मात्र दो छात्र में दोनों परीक्षा छोड़ दी। श्रीमती ज्ञान देवी फू ल चंद इंटर कालेज मिश्रौली में प्रथम पाली में 362 पंजीकृत थे। जिसमें से एक ने परीक्षा छोड़ दी।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के बालिका हिन्दू इण्टर कालेज में प्रथम पाली हाईस्कूल परीक्षा गणित में 8 तथा गृहविज्ञान परीक्षा में 16 छात्र अनुपस्थित रहे। गणित में 149 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 141 और गृह विज्ञान विषय में 242 पंजीकृत छात्रों में से 226 परीक्षा में उपस्थित हुए। इंटरमीडिएट संगीत में 33 छात्र पंजीकृत थे। सभी परीक्षा में शामिल हुए। महराजगंज: रामअवध सिह इंटर कालेज विझवट में हाई स्कूल गृह विज्ञान में 8 और गणित में 28, जगन्नाथ साहू इंटर कालेज गडेरिहा में 36, अमरनाथ बालिका इंटर कालेज बिझवट में गृह विज्ञान में 11 और गणित में 6 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जलालपुर के बयालसी इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी की टीम ने निरीक्षण किया।