फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए 24 ने किया नामांकन

Mon, 15 Dec 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 24 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सुबह दस से दो बजे तक नामांकन कराया गया।
विज्ञापन


चुनाव 24 दिसंबर को सुबह दस से दो बजे तक होगा। तीन बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया गया है कि वह  लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों

 का पूरी तरह से अनुपालन करें। नामांकन को देखते हुए कालेज परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार प्रजापति, शिवशंकर मिश्र, आदित्य कुमार मौर्य, सुनील कुमार यादव,

 राहुल कुमार यादव, विकास कुमार यादव, राकेश कुमार यादव और सीन्टू कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार, अवधेश कुमार, रोहित कुमार मौर्य और नवनीत ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


महामंत्री पद के लिए राजेश कुमार मौर्य, मनोज कुमार और सूरज ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए देवेश उपाध्याय, संदीप कुमार मौर्य, रामजस यादव, कला संकाय के प्रतिनिधि के लिए किसान कुमार मौर्य और गोपाल

 कुमार मोदनवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए पवन कुमार और सुनील कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए विनय कुमार यादव और विजय कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया।

 प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत चुनाव कराया जाएगा। यदि कोई भी प्रत्याशी कमेटी के सिफारिशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 चुनाव अधिकारी डा. मायानंद उपाध्याय ने बताया कि मतदान 24 दिसंबर को सुबह दस बजे से दो बजे तक होगा। मतगणना तीन बजे से होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें