शाहगंज। कोरोना वायरस से जंग में बड़ों से लेकर बच्चे भी साथ दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ों की तुलना में बच्चे भी पीछे नही हैं। इसका अ़ंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पखनपुर निवासी अजय यादव की पुत्री ने अपने बचत के पैसे से शनिवार को गरीबों को सामग्री दान की, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पखनपुर निवासी अजय यादव की पुत्री अनंया यादव कक्षा 12 की छात्रा है। वह अपने माता पिता सहित परिजनों द्वारा दिये गए पाकेट मनी को गुल्लक में रखी थी। उसने शनिवार को गुल्लक में रखा 50 हजार रुपये से जरूरतमंद परिवारों को 200राशन का किट बनाई। जिसमें 100 पैकेट तहसीलदार अभिषेक राय को और 100 पैकेट जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेसी एखलाक खान को गरीबो को बांटने के लिए सौंपा। जब कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन टू हुआ तो उसी वक्त उसने अपने सेविंग में कई माह से जमा किए पैसे को जरूरतमंदों के लिये राशन देने का मन बनाया।उसका कहना है कि दान का भाव है। समाज का ऋण चुकाना है। माता, पिता, गुरू, दोस्त, समाज के अच्छे लोगों की कृपा और सहयोग तथा अपनी जमापूँजी से कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में मैंने भी अपने बनाए गए राहत आपदा कोष से योगदान किया है। आप सब सें भी अनुरोध है कि संकट की इस घड़ी में आप भी कोरोना से लड़ने के लिए यथा-शक्ति योगदान करें। मैं सभी से अपील करती हूँ कि विश्व स्वास्थ संगठन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और स्वस्थ रहे।