रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरहा के पास ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोरहा गांव निवासी कन्हैया लाल का पुत्र करण यादव (12) साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। सोरहा के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसओ रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।