सिकरारा। जौनपुर रायबरेली राज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के खानापट्टी मोड़ के समीप स्थित ढाबा के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई।
जबकि दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खानापट्टी निषाद बस्ती निवासी रोहित निषाद (18) पुत्र त्रिवेणी निषाद इंटर का छात्र था, अपने साथी फिरोजपुर गांव का निवासी सनी (17) के साथ बाइक से किसी काम से जौनपुर की ओर जा रहे थे।
इस दौरान खानापट्टी मोड़ के समीप स्थित ढाबा के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से रोहित निषाद की मौके पर मौत हो गई।
जबकि घायल सनी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्र की मौके पर मौत हो गई है।
जबकि दूसरा घायल हो गया है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रोडवेज बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।