फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ी गई छात्रा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन जनता इंटर काॅलेज दुदौली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते एक छात्रा पकड़ी गई। केंद्र व्यवस्थापक ने उसके खिलाफ सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटर की सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। पहली पाली में जनता इंटर काॅलेज दुदौली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में छात्रा पिंकी यादव अनुक्रमांक 1242198477 के स्थान पर प्रतिमा विश्वकर्मा निवासी दुदौली को परीक्षा देते केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें