सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कॉलेज गेट पर पढ़ाई कर बाहर निकलते समय छात्र को कुछ लोगों ने मारपीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सिकरारा थाना क्षेत्र विशुनपुर मसीदा गांव निवासी प्रवेश यादव मंगलवार को टीडी कॉलेज पढ़ने हैं। आरोप है कि सूर्यप्रकाश यादव, विशाल यादव, शिवम सिंह, ऋषभ श्रीवास्तव निवासी अज्ञात ने उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।