जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सांकेतिक उपवास रखकर धरना दिया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन इ-मेल के जरिए भेजा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तारी करने और जेल में उनसे किसी को भी नहीं मिलने दिए जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक उपवास कर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज फर्जी मुकदमें को वापस लेकर उन्हें रिहा करने की मांग की। वर्तमान सरकार और प्रशासन मौलिक अधिकारों का भी हनन कर रही है। अध्यक्ष को अपने अधिवक्ता से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। उनके ऊपर फर्जी तरीके से गंभीर धाराएं लगाई गयी हैं। उक्त उपवास व धरना में विकास तिवारी एडवोकेट, राकेश सिंह, डब्बू, धर्मेन्द्र निषाद, आजम जैदी, राज कुमार गुप्ता, चन्द्र केश प्रजापति, पंकज सोनकर, मुकेश पाण्डेय, इक़बाल हुसैन आदि उपस्थित रहे।