फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हड़ताल जारी, मांगों पर अड़े अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बार की बैठक सोमवार को संघ के सभागार में हुई। अधिवक्ताओं ने पूर्व में हुए निर्णय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन

तहसीलदार की कार्य प्रणाली एवं उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं की हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही। बार के सभागार में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव एवं दो कर्मचारियों शिवम मिश्रा एवं प्रदीप कुमार की कार्यप्रणाली पर विचार विमर्श हुआ। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि अपने प्रस्ताव पर वे अडिग रहते हुए उक्त लोगों के स्थानांतरण तक उनके न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र सिन्हा, ब्रह्मदेव तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, इंदु प्रकाश सिंह, राम आसरे द्विवेदी, अवनींद्र दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें