फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट से सटे इलाकों में भी बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
6- बड़ी मस्जिद मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने हॉट स्पॉट से सटे इलाकों में भी सख्ती बढ़ा दी है। वार्ड मजिस्ट्रेट की सक्रियता बढ़ाते हुए वार्डों में तैनात कोरोना वारियर्स को भी अपने क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। वह घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बेवहज घर से बाहर निकलने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपट रही है।
विज्ञापन

शहर के लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद और फिरोसेपुर क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इन इलाकों में जाने वाले मार्ग को सील कर सैनिटाइजेशन व स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अब प्रशासन ने इनसे सटे इलाकों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। बुधवार को सुक्खीपुर, उर्दू बाजार, हमाम दरवाजा, मुल्ला टोला आदि क्षेत्रों में भी पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रहीं। घरों से बाहर निकलने वालों को वाजिब कारण न बताने पर वापस भेज दिया गया। धौंस जमाने वालों पर पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने हॉट स्पॉट के साथ इन इलाकों में भी जाकर लोगों को घरों में रहने का आह्वान किया। डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से ही जरुरी सामानों की खरीदारी करने की हिदायत दी गई। कोरोना का नया मरीज मिलने के बाद इन इलाकों में रहने वालों में भी खौफ नजर आया। बुधवार का जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसे पिछले 15 दिनों से सुक्खीपुर स्थित आईटीआई में ही क्वारंटीन में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें