फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंधी का कहर, पेड़ गिरने से साइकिल सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर। जनपद में मंगलवार की रात आई भीषण आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुए इस कुदरती कहर के कारण जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए और टीनशेड उड़ गए। इसी बीच मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गोदाम स्थित मछलीशहर मार्ग पर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां पेड़ की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी मनोज गौतम का 17 वर्षीय पुत्र मनीष गौतम उर्फ भंडारी रात लगभग 9 बजे किसी जरूरी काम से साइकिल से घर लौट रहा था। तभी मछलीशहर रोड पर सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर उसके ऊपर गिर गया। मनीष पेड़ के भारी-भरकम तने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर मनीष को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ गिरने की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें