वीर बहादुर सिंह पूविवि की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को चार नकलची पकङे गये, मछलीशहर के एक डिग्री कालेज में परीक्षार्थियो ने उङाका दल पर चिट की बौछार कर दिया। इसके अलावा कई कालेजों में उङाका दलों ने अव्यवस्थाओ की शिकायत की है ।
स्नातक की मुख्य परीक्षा में उड़ाका दलों की कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। द्वितीय पाली की परीक्षा में संयोजक डा. सन्तोष कुमार सिंह अपने सहयोगी डा. नीलेश कुमार सिंह, डा. मनीष सिंह चम्पा देवी महाविद्यालय मछलीशहर में पहुंची, वहां अफरातफरी मच गया, कक्ष निरीक्षक इधर उधर कमरों में भागने लगे। मौके पर कालेज के प्रबंधक मौजूद मिले, केन्द्राध्यक्ष विजय वर्मा के पास आईकार्ड नहीं था, छात्र सब मनमानी तरीके से बैठे थे, टीम ने परीक्षा केन्द्र की रिपोर्ट पियू से कर दिया। इसके बाद टीम रमेश चन्द्र पारसनाथ महाविद्यालय रामपुर में पहुची वहां भी कोई कक्ष निरीक्षक नहीं था, छात्र मनमानी थे, कापियों पर जमा होने कोई हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, टीम को मालती सिंह डिग्री कालेज मंडि़याहूं में गड़बड़ी मिली।
संयोजक डा. नीतू सिंह, अपने सहयोगी डा. जाह्नवी सिंह , डा. ममता सिंह के साथ विद्या देव स्थली महाविद्यालय डोभी खेतासराय पहुची तो वहां भी भगदड़ मच गया, टीम ने दो छात्राओं को नकल करते हुए रंगे हाथ पकङ कर रिस्टीकेट किया, इसके बाद टीम ने गुलाब महाविद्यालय में एक छात्रा को पकड़ा। इसके अलावा संयोजक डा. शैलेन्द्र सिंह की टीम जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में पहुची वहां एक छात्रा को गाईड समेत पकङा।उस महाविद्यालय में टीम के पहुंचते अफरा तफरी मच गई। टीम में डा. उदय सिंह, डा. शिवी पाठक, डा. शिशिर कान्त शामिल थे ।