फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 68 किमी की रफ्तार से चली आंधी, 3 ट्रांसफाॅर्मरों पर गिरे पेड़

विज्ञापन
आंधी से सागौन का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त एसडीओ बदलापुर की बोलेरो। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज शनिवार को फिर करवट ले लिया। दोपहर करीब 12 बजे 68 किमी की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तीन ट्रांसफाॅर्मरों पर पेड़ गिर पड़े। इससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

थानागद्दी: जलालपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उत्सव वाटिका के सामने स्थित महुआ का पेड़ ट्रांसफाॅर्मर पर गिर गया। इससे थानागद्दी-जलालपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की मदद से लगभग दो घंटे बाद पेड़ हटाकर मार्ग आवागमन सुचारू रूप से संचालित किया गया। घटना के समय कोई राहगीर या वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। इसी तरह गांव में भी दो पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 50 घरों में देर शाम तक बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन

खेतासराय: दोपहर में आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। महरौड़ा गांव के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिरने और सिंधाई गांव में 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर खंभे सहित जमीन पर गिर पड़ा। इससे बाराकला फीडर से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से नौली, महरौड़ा, बाराकला, गोरारी, डोमनपुर, सिंधाई, मजडीहा और कौड़िया समेत करीब 15 गांव के लोग परेशान हुए।
एसडीओ की गाड़ी पर गिरा पेड़-बदलापुर में दोपहर बाद तेज आंधी से विद्युत उपकेंद्र में खड़ी एसडीओ की बोलेरो पर सागौन का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीओ एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति तेज आंधी के चलते बाधित हो गई है। इससे करीब 20 गांवों की आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि दो घंटे बाद ही फीडर सही कर दिया गया।

आंधी से सागौन का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त एसडीओ बदलापुर की बोलेरो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें