फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गाड़ी रोकना पड़ा भारी, टोल कर्मी पर मुकदमा, मथुरा के विधायक से जुड़ा मामला, पुलिस कर रही तफ्तीश

Sun, 27 Apr 2025 11:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

विधायक की गाड़ी रोकना टोल कर्मी को भारी पड़ गया है और शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को मथुरा के विधायक की गाड़ी के पास को लेकर टोल के कर्मी से विवाद हुआ था जिसके बाद अब पुलिस एक्शन में है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हौज टोल प्लाजा पर वाहन पास को लेकर मथुरा के विधायक के ड्राइवर की तहरीर पर टोल प्लाजा कर्मी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को पास के लिए विवाद हुआ था। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मथुरा जिले के मांट सीट से रूलिंग पार्टी के विधायक राजेश चौधरी का राघोपुर बांदा निवासी ड्राइवर शुभम सिंह उनकी गाड़ी लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। हौज टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों ने टोल वसूली को लेकर गाड़ी को रोक लिया। ड्राइवर ने गाड़ी का पास का हवाला दिया। लेकिन वहां मौजूद टोलकर्मी अमित दुबे ने पास को नहीं माना और विवाद कर लिया।


आरोप है कि उसने चालक शुभम को जान से मारने की धमकी भी दी। ड्राइवर की तहरीर पर जलालपुर थाना पुलिस ने टोल कर्मी के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि टोल कर्मी अमित दुबे ने विधायक की गाड़ी के ड्राइवर के साथ बदसलूकी किया था। टोलकर्मी का उसी दिन ही शांति भंग में चालान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन












 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें