फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर पथराव, खूब चले ईंट-पत्थर, पांच घायल; टीनशेड लगाने को लेकर हुई थी कहासुनी

Wed, 18 Dec 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News : पुलिसकर्मियों पर पथराव की सूचना मिलते ही जाैनपुर के मेघपुर गांव में जलालपुर थाने की फोर्स पहुंच गई। इसके बाद गांव वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दाैड़ा-दाैड़ा कर दर्जनभर लोेगों को पकड़ा। पत्थरबाजी में एक दरोगा, दो महिला और एक अन्य पुलिसकर्मी पुलिस घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मेघपुर गांव में विवाद के बाद पुलिस ने दर्जनभर लोगों पर की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाैनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव में बुधवार को सुबह विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा टीन शेड रहने को लेकर दूसरा पक्ष विरोध करते हुए 112 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर 112 पुलिस ने विवाद नहीं करने की हिदायत देते हुए समझाने लगी, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ और मारपीट करने पर आमादा हो गए।

विज्ञापन


मामले को तूल पकड़ता देखकर 112 की पुलिस टीम ने थाने पर सूचना दी। मौके पर थाने की टीम में एसआई विजय सिंह समेत थाना की महिला पुलिस को साथ लेकर पहुंची। बातचीत कर रही थी, तभी एक पक्ष के 10 से 15 पुरुष व महिला एकजुट होकर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे एक दरोगा, दो महिला और एक अन्य पुलिसकर्मी पुलिस घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह और अनीश सिंह की तहरीर पर 10 नामजद समेत एक दर्जन महिला एवं पुरुषों के खिलाफ मुकदमा मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद कार्रवाई कर चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि दूधनाथ सिंह रिटायर कैप्टन के घर के सामने विवादित जमीन पर अर्धनिर्मित दिवाल बनी है। इसी जमीन को लेकर दीवानी न्यायालय में दूधनाथ बनाम लालबहादुर पटेल व जयप्रकाश पटेल बनाम दूधनाथ के बीच मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन

पुलिस ने दाैड़ा-दाैड़ाकर आरोपियों को पकड़ा
इसी जमीन पर किशन पटेल, जयप्रकाश पटेल, पप्पू पटेल समेत 10 से 15 पुरुष, महिला एक साथ जबरदस्ती टीन शेड रखने लगे, जिसका अनीश सिंह ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो किशन पटेल अपने सहयोगियों के साथ पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर डंडे से हमला कर दिया।

उपनिरीक्षक विजय सिंह, कॉन्सटेबल प्रभात मौर्य, महिला कॉन्सटेबल गीता देवी, किरन घायल हो गई। पुलिस ने अनीश सिंह और उपनिरीक्षक विजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नीरज पटेल, विशाल पटेल, अनीता पटेल, सरोजा, ऊषा, उर्मिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

टीन शेड तोड़ने और बालिका को पीटने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर किया हमला
जलालपुर थाना क्षेत्र के मेघपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर पटेल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के शह पर पुलिस ने टीन शेड को गिराया, जब बालिका इसका विरोध करने लगी तो उसको पीटने लगी। क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने पुलिस हमला किया है। उन लोगों का आरोप है कि पुलिस घर में घुसकर बॉक्स तोड़कर जेवरात और नगदी ले गई है। चूल्हा आदि को भी तोड़ा गया है। पुलिस ने जमकर तांडव किया है, जिससे गांव के लोग भयभीत है। 

क्षेत्राधिकार केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना क्षेत्र के मेघपुर में दो लोगों का पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में है। उसी जमीन पर एक पक्ष के द्वारा टीनशेड रखने को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी घर की महिलाओं व पुरुषों द्वारा मारपीट की गई। उक्त मामले में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें