सरपतहां थाना क्षेत्र के भुसौड़ी नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने चोरी की बोलेरो बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर सूचना मिली कि कुछ वाहन चोर चोरी की बोलेरो लेकर भुसौड़ी नहर के रास्ते से जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी ने पुलिस फोर्स के भुसौड़ी नहर की पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर में उसी रास्ते से एक वाहन आते हुए दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से जब वाहन रोकने का प्रयास किया गया तो दो की संख्या में वाहन चोर कुछ दूर पहले ही वाहन खड़ी कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। चोरी की बोलेरो आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पुष्प नगर निवासिनी अनीता पत्नी चन्द्र प्रताप की है। जो रविवार की रात दरवाजे से चोरी की गई थी।