फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल चुराया, फिर काॅन्टेक्ट लिस्ट के नंबरों पर भेजने लगा अश्लील मेसेज, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मोबाइल चोरी कर उसमें सेव किए नंबर पर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो भेजने वाले के खिलाफ पुलिस ने तहरीर देकर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाना सराय ममरेज प्रयागराज निवासी प्रीति पटेल ने तहरीर दी की वह मुंगराबादशाहपुर स्टेशन के निकट गायत्री मंदिर मोड़ के पास किराए पर कमरा लेकर परीक्षा की तैयारी कर रही है। तीन दिन पहले 6 बजे घर से वापस कमरे पर आई। पुलिस परीक्षा की तैयारी की थकान से रात में नींद लग जाने के कारण सो गई और दरवाजा बंद करना भूल गई। रात्रि साढ़े 12 बजे अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुस कर मोबाइल लेकर भागने लगा। नींद खुली लेकिन उनके तीन लोगों के होने के कारण मैं डर गई। जब वह कुछ दूर पहुंचे तब मैं अपने बहन के पास जाकर उसे जगाने लगी। तब तक वो लोग भाग गए। पीड़िता ने बताया कि जो मोबाइल लेकर भागे उसी मोबाइल से रात 3 बजे तक वो फोन करता रहा। उसमें जितने नंबर सेव थे सभी पर फोन और वीडियो काॅल करके गंदी गाली देता रहा। मेरी बहन के मोबाइल पर वीडियो काॅल करके अश्लील वीडियो दिखाता। गंदी-गंदी गालियां देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मैसेज भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें