फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने लगी सर्दी तो स्कूलों में आया मोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मोजा के इंतजार में सर्दी बीतने को हुई तो अब जाकर परिषदीय विद्यालयों में मोजा की आपूर्ति शुरू की गई है। सत्यापन में जल्दबाजी नहीं हुई तो बच्चों के पैर तक मोजा पहुंचने में अभी कुछ और भी वक्त लग सकता है। परिषदीय विद्यालयों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक पंजीकृत 4.08 लाख बच्चों के लिए दो-दो जोड़ी मोजा दिया जाना है।
विज्ञापन

बच्चों को सर्दी से पहले ही जूता और मोजा एक साथ दिया जाना था। लेकिन ठंड बीतने को हुई तब जाकर मोजे की आपूर्ति हुई है। इसके पहले बच्चों को जूता आधी सर्दी बीतने के बाद दिसंबर महीने में वितरित किया गया था। वह भी बक्शा विकास खंड के 20 हजार से अधिक बच्चों को अभी तक जूता भी नहीं मिल सका है। बक्शा बीआरसी के सभागार में रखे गए जूते के ढेर में सत्यापन से पहले ही आग लग गई थी जिससे जूते जलकर राख हो गए थे। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को जूता और मोजे की आपूर्ति की जिम्मेदारी मंजीत प्लास्टिक इंडस्ट्री बहादुरगढ़, हरियाणा को मिली है। इस फर्म ने दिसंबर महीने में जूते की आपूर्ति की थी। मोजे की आपूर्ति अभी दो दिन पहले हुई है। बक्शा की घटना से सबक लेते हुए इस बार सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि मोजे की आपूर्ति सभी बीआरसी पर हो चुकी है। निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिन के अंदर हर हाल में मोजा का वितरण छात्रों को कर दिया जाए। किसी भी सूरत में स्कूलों में मोजा डंप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें