जिला अस्पताल से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। रामलाल की मां कलावती देवी भी घायल हुई है। जबकि दूसरी तरफ से संतोष यादव, हरीराम यादव व मान सिंह यादव को भी चोट आई है। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सुइथाकल: सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक तरफ से शकुंतला देवी(55), कुसुम(32), अखिलेश(35), गुड्डू(40), पिंकी(32) घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि विपक्षी दरवाजे पर आकर उनकी पिटाई कर दिए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बक्शा क्षेत्र के बड़ारी गांव में मारपीट में पांच महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। कटहल तोड़ने के विवाद में कहासुनी के दौरान लाठी डंडे चलने लगे। इसमें छोटेलाल, अजोरा देवी, रागिनी, रंजना, कमला देवी, चंद्रा देवी, अरुण यादव, दूसरे पक्ष से राकेश, चंद्रेश, आयुष, निलेश, रमाकांत को चोट आई है।