फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले के 4612 शिक्षकों की कुंडली खंगालेगी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शैक्षिक दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने वालों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति से जुड़े अभिलेख जुटा रहा है।
विज्ञापन

इससे दिव्यांगता से लेकर अन्य अभिलेखों में गड़बड़ी करने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। विभाग शिक्षकों के दस्तावेज जुटाकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपेगा। जिसके बाद फर्जी नियुक्तियों की तस्वीर सामने आएगी।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें चार हजार 612 शिक्षक तैनात हैं। आदेश की जद में बेसिक शिक्षा विभाग के साढ़े चार हजार से अधिक शिक्षक आ रहे हैं। शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से बीएसए को जारी किए गए पत्र में इस पूरी प्रक्रिया को एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने को कहा गया है। प्रत्येक शिक्षक को अपनी नियुक्ति पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड/बीटीसी/डीएलएड, टीईटी/सीटेट और नियुक्ति के समय की सभी योग्यताओं के स्पष्ट व पठनीय दस्तावेज बीएसए कार्यालय में जमा करने होंगे। इन सभी शिक्षकों की कंपाइल रिपोर्ट एसटीएफ को भेजी जाएगी। बीएसए ने सभी बीईओ को शिक्षकों के दस्तावेज जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें