फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार के इनामी आरिफ को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम ने बुधवार को महराजगंज के राजा बाजार चौराहे के पास से दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसएसपी के निर्देश पर पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत वाराणसी इकाई की टीम बदमाशों की सुरागकशी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर ने राजा बाजार चौराहे के पास दस हजार के इनामी बदमाश के मौजूद होने की सूचना दी। एसटीएफ टीम सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। निशानदेही के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान आरिफ निवासी लमहन थाना महराजगंज के रुप में हुई। उसके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि चाचा इमरान से उसका पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चलता है। इसी विवाद में उसने कई बार उन पर हमला किया। इस मामले में उसके विरुद्ध महराजगंज थाने में केस भी दर्ज है। वह गैंग बनाकर लूटपाट भी करता है। राजाबाजार के पास वह किसी साथी से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें