फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने के लिए आवाज की बुलंद

Thu, 14 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में बुधवार को धरना प्रदर्शन करते स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के लोग।
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन


साथ ही मांगों को 15 दिन के अंदर पूरा करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है।

जिसमें पालिका के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को एसीपी का लाभ पेंशन में देने व पत्रावली की जांच पुन: करने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों का बकाया पेंशन व पीएफ का लाभ देने, छह प्रतिशत मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नगद करने, संविदा कर्मियोें के एरियर का भुगतान करने सहित अन्य मांगे हैं।
विज्ञापन


इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने 15 दिन के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की आवाज बुलंद की। धरना देने वालों में लालजी सिंह, इस्लाम, जमील, मुश्ताक, रुपचंद, निजामुद्दीन व दुलारे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें