समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सोमवार को नगरपालिका परिषद में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कार्य करने के बावजूद समय से पैसा नहीं मिलने पर रोष प्रकट
किया। साथ ही समय से पैसे का भुगतान करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर दो दिन बाद पोलियो कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी डा.तरुण के आश्वासन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर पोलियो
की खुराक पिलाने का कार्य प्रारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी अर्ध सरकारी कार्यों में लगाकर काम कराया जाता है। लेकिन पारिश्रमिक भुगतान समय से नहीं किया जाता है। वहीं समय से मानदेय भी नहीं
आता है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कार्य का पारिश्रमिक का भुगतान समय से करने और मानदेय निर्धारित समय से भेजने की मांग की।
कहाकि मांग पूरा न होने पर कार्य बहिष्कार करेंगे। धरने में सुमन कन्नौजिया, शर्मिला, रन्नो देवी, माधुरी, गुजशनआरा, नीलम साहू, माया देवी, गीता देवी, रेखा, राजकुमारी, मीना देवी, सरोज उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।