फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में पहुंची मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा आज

Thu, 21 Sep 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
बदलापुर पड़ाव पर स्थापना के लिए पंडाल में रखी गई दुर्गाजी की प्रतिमा।
विज्ञापन
नौ दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। जगह- जगह बने पूजा पंडालों में देर रात तक मूर्तियां स्थापित कर दी गई। गुरुवार को मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूजन समितियां गाजे -बाजे के साथ मूर्ति को पंडाल में लेज ाकर स्थापित की। दोपहर में और देर शाम को हुई  बारिश से मूर्तियों को पंडाल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। बारिश की संभावना को देखते हुए पूजा समितियों की ओर से ट्रैक्टर, पिकअप, ट्रक आदि वाहनों पर तिरपाल आदि की व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। गुरुवार को मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


   इस वर्ष जिले में कुल 521 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें से करीब 80 से अधिक पूजा पंडाल शहर में है। बाकी ग्रामीण इलाकों में पूजा पंडालों की स्थापना की गई है। जगह- जगह आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं।  दूधिया लाइट और झालरों से सजाया जा रहा है।

मूर्तियों को पंडाल तक ले जाने के लिए पूजन समितियों की ओर से बड़ी संख्या में लोग नाचते- गाते पहुंचे थे। पिकप, ट्रैक्टर ट्राली, मिनी ट्रकों पर लादकर विभिन्न बाजारों, गांवों तथा कस्बों में मूर्तियां ले जाई गई। सुबह से शुरू हुआ यह क्रम देर रात तक जारी रहा। मूर्तियों के आगे-पीछे मदमस्त युवकों की टोली गाजे-बाजे के बीच साउंड की धुन पर थिरकती चल रही थी।  वहीं पूजन समग्री की बिक्री तेज हो गई है। लोगों की मांग को देखते हुए तमाम दूकानदारों ने पूजन सामग्री का पैकेट पहले से ही तैयार कर रख लिया है। पूजन सामग्री का पैकेट साठ रुपये से लेकर 100 रुपये तक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें