फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत रत्न लता मंगेशकर की मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
वाजिदपुर तिराहे पर स्वर साम्रगी लता मंगेशकर का किया गया उद्घाटन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के 17 तिराहे-चौराहों की सूरत बदली जा रही है। इनका कायाकल्प किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वाजिदपुर तिराहे पर भारतरत्न लता मंगेशकर की मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति के चारों तरफ सैनिकों की मूर्तियां बनाई गई हैं। दरअसल इसकी थीम ऐ मेरे वतन के लोगों गीत पर आधारित है।
विज्ञापन

मूर्ति का निर्माण मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने कराया है। डीएम ने उद्घाटन के मौके पर उन्हें सम्मानित भी किया। एडीएम रजनीश राय ने बताया कि 16 अगस्त को रोडवेज तिराहे पर मां शारदा की मूर्ति का अनावरण होगा। यह मार्ग दीवानी कचहरी के अलावा टीडी कालेज की ओर जाता है। इसके अलावा पचहटिया चौराहा, नईगंज चौराहा, सिपाह तिराहा, जेसीज चौराहा, कुत्तुपुर, लाइन बाजार तिराहा, गांधी तिराहा, आंबेडकर तिराहा, नक्खास तिराहा, कालीचाबाद तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, मुरादगंज चौराहा, ट्रांजिट हास्टल, सद्भावना पुल के आगे किला के बगल, एसआरएस हास्पिटल के पास, कुल्हनामऊ कलीचाबाद तिराहा का भी कायाकल्प कराया गया है। वाराणसी मार्ग पर लाइन बाजार में पीडब्ल्यूडी चौराहे को काशी पर आधारित कलाकृतियां हैं।जेसीज चौराहे पर 20 फीट ऊंचे राजस्थान के पत्थर के खंभे पर हाथी पर शेर को बनाया गया है। सिपाह में अशोक स्तंभ पर आधारित तिराह तैयार किया गया है। जौनपुर रोडवेज डिपो के तिराहे को मां शारदा (मैहर माता) के नाम पर विकसित किया जा रहा है। वहीं, कलीचाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाते हुए चौराहे का सुंदरीकरण कराने का काम चल रहा है। इसे वाराणसी के कचहरी के पास बने तिराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में ईओ संतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें