फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में सोमवार को एएसआईएससी प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स मीट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सेंट जॉन्स एकेडमी करछना प्रयागराज में 8 से 10 सितंबर को आयोजित एथलेटिक्स मीट में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बालक अंडर 14 ग्रुप में चैंपियन ट्राफी सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर को मिला। दो सौ एवं चार सौ मीटर में अंश यादव को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंश यादव को ही लंबी कूद एवं 4गुणा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक मिला। भाला फेंक में आर्यन कौल को एवं डिस्कस थ्रो में अंकित गौतम को स्वर्ण पदक मिला। 80 मीटर बाधा दौड़ में आयुष मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में कुनाल सिंह एवं 400 मीटर दौड़ में अमन बिंद ने रजत पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। जिसका आयोजन 27 से 30 अक्टूबर के बीच बेंगलुरू कर्नाटक में किया जाएगा। विद्यालय के खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी का चयन एएसआईएससी स्टेट लेवल कोच के रूप में किया गया। प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने विजेता खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया। प्रधनाचार्य ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजर टिकाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें