फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री और एसपी में नोकझोंक

Fri, 30 Oct 2015 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला ब्लाक के आदमपुर अकबर बूथ पर गुरुवार को पुलिस के लाठी भांजने के बाद पहुंचे एसपी से राज्यमंत्री जगदीश सोनकर की नोकझोंक हो गई। डीएम ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। गुस्साए लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया,
विज्ञापन


 लेकिन राज्यमंत्री ने समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराया।  आदमपुर अकबर में  मतदान केंद्र एक मदरसे में बनाया गया था। मतदान केंद्र से 50 से 70 मीटर दूरी पर लोगों का आवास है। एक व्यक्ति के आवास पर सैकड़ों लोग बैठे थे। बूथ पर

गए पुलिस अधिकारियों ने उन लोगों को लाठियां भांज कर खदेड़ दिया। इस कार्रवाई में तारिक, शंभू समेत कई युवकों को चोटें आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर पिटाई की। इसके बाद लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर
विज्ञापन


दिया। सूचना पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एसपी राजू बाबू के साथ पहुंचे। राज्यमंत्री जगदीश सोनकर भी पहुंच गए।
लोगों ने राज्यमंत्री से पुलिस की शिकायत की और घायलों को उनके सामने खड़ा कर दिया। इसी को लेकर एसपी से

राज्यमंत्री की नोकझोंक हुई। लोगों का कहना है कि एसपी ने कहा कि आप लोग ऐसा न करें कि सभी के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग का केस दर्ज कराना पड़े। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने किसी तरह स्थिति संभाली। अधिकारियों के जाने के बाद राज्यमंत्री ने समझा-बुझाकर मतदान शुरू करवाया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें