डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि सड़क और नाली निर्माण मानक के हिसाब से कराया जाए। गुणवत्ता वाली ईंट लगाई जाए। उन्होंने गुरुवार की सुबह हरखपुर वार्ड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला से कहा। कहा कि 10 दिन बाद फिर वार्ड का निरीक्षण किया जाएगा। अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरखपुर वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को सड़क पर हुए जलजमाव के बीच से चलकर जाना पड़ा। मोहल्ले के रास्ते पर हमेशा जल जमाव रहता है। उन्होंने वार्ड की कमियों को ठीक कराने का निर्देश दिया।