फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजी हाउस बनाने सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Fri, 21 Sep 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में गुरुवार को काजी हाउस बनाने सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। वहीं जिला पंचायत  सदस्यों ने सांसद, विधायक व एमएलसी के दिए गए कार्यो के प्रस्ताव को जिला पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग की। जिसका बोर्ड के सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई। अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि जिपं की भूमि को अवैध कब्जा होने से बचाने के लिए चहारदिवारी बनाने, छुट्टा पशुओं को रखने के लिए काजी हाउस का निर्माण कराने, मनरेगा योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष  की श्रम बजट की कार्य योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायिक उद्देश्य से बनने वाले भवनों के निर्माण व नक्शे को नियंत्रित एवं विनियमित करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 30 किमी. सड़क के उच्चीकरण का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसी बीच जिला योजना में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव को नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताया गया। साथ ही सांसद, विधायक व एमएलसी के दिए गए कार्यों के प्रस्ताव को जिला पंचायत में शामिल नहीं करने की मांग की गई। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव, नन्हकू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें