पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलित माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को नगर में मशाल जुलूस निकाला। अपनी मांग से संबंधित प्रधान मंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह के नेतृत्व में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर से बड़ी संख्या में शिक्षक मशाल जुलूस में शामिल हुए। जेसीज चौहारा, रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मशाल जुलूस समाप्त
हुआ। यहां हुई सभा में संगठन के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि विधायक और सांसद सिर्फ शपथ ग्रहण कर लेते हैं तो उन्हें आजीवन पेंशन दी जाती है। लेकिन शिक्षक समाज अपना पूरी जीवन शिक्षण कार्य में लगा देता है फिर भी
रिटायर होने के बाद आगे का जीवन चलाने के लिए पेंशन योजना बंद कर दी गई। यह शिक्षक समाज के साथ अन्याय है। इसके लिए मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि मशाल सरकार को
चेतावनी के लिए है। शिक्षक हित के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। संचालन सुधाकर सिंह ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, डा. राकेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, सतीश सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, अतुल सिंह सोलंकी, शशि प्रकाश सिंह, साहबलाल यादव, रामअचल आदि रहे।