फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि के कर्मचारी नेता की बालकनी से गिरकर मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

Fri, 17 Jul 2020 01:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पृथ्वीराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक और कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री की शुक्रवार की सुबह बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह विवि परिसर में ही आवासीय कॉलोनी में रहते थे। निधन की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। विवि में अवकाश घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


जफराबाद के अहमदपुर निवासी पृथ्वीराज सिंह (56) विवि के गोपनीय विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह विवि परिसर स्थित अपने आवास की बालकनी में खड़े होकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक बेहोश होकर बालकनी से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। निधन की खबर पाकर विवि के कर्मचारियों में शोक छा गया। परिसर में शोक सभा कर गतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा के बाद विवि में अवकाश कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें