फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सेंट पैट्रिक्स और एसएस पब्लिक स्कूल फुटबॉल के फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में स्वर्गीय समर बहादुर सिंह तीन दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। अपने-अपने मैच जीतकर पैट्रिक्स और एसएस पब्लिक स्कूल की टीमें फुटबॉल के फाइनल में पहुंच गई हैं। उद्घाटन स्कूल की निदेशक डॉ. नम्रता सिंह व प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डालिम्स पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। इसमें सेंट पैट्रिक्स की टीम 7-0 से विजेता हुई। दूसरा मैच एसएस पब्लिक स्कूल और डॉ. रिजवी लर्नर्स के बीच हुआ। इसमें एसएस पब्लिक स्कूल 2-0 से विजेता रहा। तीसरा मैच डालिम्स पब्लिक और नानक पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डॉलिम्स 2-0 से विजयी रहा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच डॉ. रिजवी लनर्स और सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच मैच खेला गया। इसमें सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर और डालिम्स पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एसएस पब्लिक स्कूल 5-0 से विजयी रहा। शुक्रवार को सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें