फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: श्रीप्रकाश की माैत पर भाई ने चार लोगों पर लगाया उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। विशेषसरपुर (उतरीजपुर) गांव में बीते बुधवार की सुबह भूमि पैमाइश से असंतुष्ट होकर साईनाथ मंदिर के पास से मोबाइल टावर पर चढ़कर गिरने से हुई श्रीप्रकाश यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई ने चार नामजद आरोपियों पर टावर पर चढ़ने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि भाई की मौत टावर से कूदने से हुई है। पुलिस ने मामले में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम मृत युवक श्रीप्रकाश यादव (30) के छोटे भाई जय प्रकाश यादव ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैै। आरोप लगाया गया है कि विपक्षी विशेषसरपुर निवासी महाबीर यादव, अर्जुन यादव, जयसिंह यादव एवं रामसिंह यादव से जमीन विवाद को लेकर उनका मतभेद है। आरोपी जमीन में से जबरन सीसी रोड बनवा रहे थे, जिसके विरोध में उसके बड़े भाई श्रीप्रकाश मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जता रहे थे, फिर भी विरोधी नहीं माने सीसी रोड का निर्माण जारी रखें। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने टावर से कूदने के लिए उकसाने का कार्य किया, जिसके कारण श्रीप्रकाश टावर से कूद गया और उसकी मौत हो गई। प्रभारी ने बताया कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें