राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आजाद शिक्षा केंद्र सिपाह की ओर से मंगलवार को मृदा
जागरूकता रैली निकाली गई। रामेश्वर शिशु विहार से शुरू होकर रैली अटाला मस्जिद व रासमंडल होते हुए टाउन हाल तक निकाली गई। इस दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिस पर मृदा संरक्षित करने संबंधित नारे लिखे हुए थे। रैली में लोगों को मृदा का सरंक्षण करने के लिए जागरूक किया गया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कृषि मिट्टी में पुर्नचक्रण और विभिन्न प्रकार के कचरों के तर्कसंगत उपयोग की जानकारी दी। कहा कचरे में भी अनेक प्रकार के भारी धातु पाए जाते हैं। जिस वजह से इस मिट्टी को कृषि में उपयोग करने में बाधा आती है।
बारीक धातुओं को हटाने और अम्लीय आसवान द्वारा उनका निष्कर्षण करने से इसके हानिकारक प्रभाव से बचा जाता है। उन्होंने कहा कि शहरी ठोस कचरों से भारी धातुओं को हटाने के लिए एक जैविक निस्पंदन की खोज की जा रही है। इस अवसर पर निसार अहमद खान, रमेश यादव, ज्योतिका श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मीरा, सुफियान, महेंद्र प्रसाद, अकरम अली आदि उपस्थित रहे।