फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यशवर्धन के शतक से स्पोर्ट्स विलेज घोसी ने बलिया क्रिकेट क्लब को 107 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शनिवार को स्पोर्ट्स विलेज घोसी और बलिया क्रिकेट क्लब (अंडर-16) के बीच 35-35 ओवरों का मैच खेला गया। बलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए घोसी की टीम ने नौ विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में बलिया की टीम 33.3 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। घोसी ने मुकाबला 107 रन से जीत लिया। घोसी की ओर से यशवर्धन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। कप्तान वंश ने 51, अमन ने 39 रन बनाए। टीम के खाते में 65 अतिरिक्त रन भी जुड़े। बलिया की ओर से उपेंद्र ने तीन, जबकि शिवम सिंह राजपूत और सौरभ यादव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौरभ यादव ने 62 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। घोसी की ओर से शिवम कुमार ने चार, जबकि शुभम शर्मा और अमन ने दो-दो विकेट लिए। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले यशवर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में यश रघुवंशी और आदित्य चौहान ने अंपायरिंग की, जबकि अमरीश साहनी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें