करंजाकला क्षेत्र के मोलनापुर गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभाग?
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। जनहित इंटर कालेज मोलनापुर में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का आयोजन किया गया। कबडडी में बैजापुर और करसॉवा विजेता और नदियापारे और समोपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं 1500 मीटर की दौड़ में दीपक ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो मेें सभाजीत निषाद बैजापुर पहले और गोलाफेक में विनय यादव गौसपुर चकिया पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में सूरज निषाद करंसावा पहले स्थान पर रहे। 1500 और 400 मीटर दौड़ में दीपक यादव नदियापारे, 200 मीटर दौड़ में अकिंत शर्मा छुंछा, 100 मीटर दौड़ में विकास यादव चकमीरापुर पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंगल प्रादेशिक विकास दल करंजाकला की ओर से किया गया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन बीडीओ वीर भानु सिंह ने किया। समापन सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र प्रसाद यादव ने किया। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाडियों को पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल संसाधनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में चंद्रभूषण यादव, रामकृपाल यादव, विघानसभा अध्यक्ष सपा गजराज यादव, लालजीत यादव, विनोद यादव, ललित, विनय, गोबिन्द आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका कृष्णदत्त यादव और आरएन गुप्ता ने निभाई।