जौनपुर। नेहरु युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दौड़, कूद, कबड्डी, वॉलीबाल आदि की स्पर्धाओं में बच्चों ने दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुआहीं के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन रमेश बिंद व अशोक सिंह ने संयुक्त रुप से किया। वॉलीबाल में बरेठी की टीम ने जमुआहीं और कबड्डी में सोगंर ने अमरेठुवा को हराया। लंबीकूद में यासिर, बाबी राजभर, नादिल खां, सौ मीटर दौड़ में सौरभ यादव, नादिल खां, दो सौ मीटर में बाबी राजभर, अंकित सिंह, नीतिश कुमार, चार सौ मीटर दौड़ में बाबी राजभर, रोहित यादव, सूरज राजभर, आठ सौ मीटर दौड़ में सौरभ यादव, बाबी राजभर और अमरनाथ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच में रेफरी की भूमिका रवींद्र कुमार, मनीष यादव, गुलशन यादव व सोनू यादव ने निभाई। जिला युवा समन्वयक सुरेंद्र बहादुर ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना कायम रखते हुए हमेशा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।