युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बासगांव के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 और 200 मीटर दौड़ में अंशुल सिंह पहले स्थान पर आए। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में अम्बरीश पाण्डेय तथा 1500 मीटर में दुर्गेश शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में अंशुल सिंह ने प्रथम व गोला एवं चक्का प्रक्षेप में रूपेश सिंह ने प्रथम स्थान पर रहे। वालीबाल में भगासा की टीम को प्रथम एवं खुदीपट्टी की टीम को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में मुस्तफाबाद की टीम विजेता तथा समोधपुर उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका में संजय सिंह व सोनू सिंह ने निभाई।इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही कहा कि खेल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल से युवाओं में नैसर्गिक प्रतिभा का विकास होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग यादव,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खुटहन राणा प्रताप सरोज,आनन्द यादव, शिवम मिश्रा,हरी प्रसाद तिवारी उर्फ बेला,जितेन्द्र तिवारी,त्रिभुवन उपाध्याय,अमित आदि मौजूद रहे।