फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम की मरम्मत कराएगा खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समिति के सचिव डा. अतुल सिन्हा ने कार्यवाही प्रारम्भ कराई। बताया गया कि जिर्णोद्धार से संबंधित कार्य खेल विभाग स्वयं कराएगा। खेल मंत्री के निर्देश पर प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो गया है। डीएम ने कहा कि जो कार्य अधूरे हैं तो उन्हें इस बैठक की कार्यवृत्ति में सम्मिलित कर सम्पन्न कराया जाए। तहसील स्तर पर समिति के गठन को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि एसडीएम से सम्पर्क कर समिति का गठन करा लें। समिति ने खिलाड़ियों को उपलब्धि अर्जित करने पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया। जिसमें राज्य स्तर की 4 वर्ग की प्रतियोगिताएं मिनी, सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग टीम में पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार राशि उन्हीं प्रतिभागियों को दिया जाएगा जो मान्यता खेल संघों द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। व्यावसायिक सलाह के लिए खेलकूद के क्षेत्र में प्रो. शेखर सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग, टीडी कालेज एवं अमित श्रीवास्तव को आयकर एवं ऑडिट सम्बन्धी सलाह के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया। समिति के अतुल सिन्हा ने सदन को वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के आय-व्यय से अवगत कराया। जिला ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रवि चन्द्र यादव ने सुझाव दिया कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यदि वहां क्षेत्र पंचायतों के स्तर से शेड की व्यवस्था हो जाए तो निश्चित ही कबड्डी खिलाड़ियों को कबड्डी मैट पर अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित दो स्टेडियमों के जीर्ण-शीर्ण दशा को सुधारने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें