फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चों और महिलाओं के लिए कल से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नौ जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 9 से 20 जनवरी, दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी, तीसरा चरण 13 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हर बुधवार एवं शनिवार को चलता रहेगा।
विज्ञापन

बच्चों में 13 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए 11 प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। टीकाकरण कार्यक्रम पूरे वर्ष अनवरत चलता है। इस दौरान कुछ बच्चे टीकाकरण से छूट जाते हैं। विशेष टीकाकरण अभियान छूटे बच्चों को टीका लगाने के लिए चलाया जा रहा है। सर्वे में 0 से 5 वर्ष के 527522 बच्चे मिले हैं जिन्हें टीका नहीं लग सका है। इनमें एमआर-1 के 16315 बच्चे एवं एमआर-2 के 28958 बच्चे छूटे मिले हैं। डीएम, सीएमओ एवं डीआईओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छूटे हुए बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें