फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विकास दिवस

Sun, 15 Mar 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय के अलावा विधानसभा और ब्लाक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के विकास कार्यों का गुणगान
विज्ञापन


 किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह में उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि उत्तर

 प्रदेश सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में ही अपने सभी वादे पूरे कर के दिखाए हैं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में सपा सरकार विकास के लिए
विज्ञापन


 जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विशेष दिवस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। इस मौके पर विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद

 यादव, डा. अवधनाथ पाल, यशवंता यादव, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्य, हिसामुद्दीन, इंदुप्रकाश सिंह, समरनाथ चौहान, शोएब अंसारी, शकील मंसूरी, प्रवक्ता सुशील दुबे, कैलाश यादव, उमाशंकर यादव आदि थे। संचालन श्यामबहादुर पाल ने

किया। सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर हिसामुद्दीन, डा. रेयाज आलम, अहमद मुद्विर आदि थे।


उधर शहर के कटघरा स्थित मिर्जा जावेद सुल्तान के आवास पर बैठक में मिर्जा सुल्तान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जितना कार्य तीन वर्षों में किया, उतना विकास पिछली किसी भी सरकार ने नहीं किया था।

 अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश पदाधिकारी नजमुल हसन नजमी ने कहा कि सपा सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तीन वर्षो में कई लाभकारी योजनाएं लागू किया है। अध्यक्षता नजमुल हसन नजमी और संचालन एएम डेजी ने किया।

 मिर्जा जावेद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेहाल अहमद, रिजावन हैदर राजा, मोहम्मद मुस्लिम हीरा और जेडी आदि मौजूद रहे।

बक्शा: मल्हनी विधासभा कार्यकर्ताओं की बैठक नौपेड़वा स्थित पार्टी कार्यालय पर युवा नेता पंकज यादव की अध्यक्षता में हुई। यहां भी कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दुहराया। इस मौके पर संघर्ष यादव, अशोक यादव, अशोक आजाद, मो. अब्बास, रमेश विश्वकर्मा, सत्यम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें