फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रामनगर। इटाये बाजार में शुक्रवार की शाम को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इससे पहले बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने इटाये पेट्रोल पंप से बाजार तक मार्च निकालकर विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरफराज खान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सांविधानिक पद पर होने के बाद भी एक दल से प्रेरित हो गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय राजभर ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने कहा कि जब से मुख्य चुनाव आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया है, तब से चुनाव संदेह के घेरे में है। एसआईआर के माध्यम से विपक्ष का वोट काटकर एक विशेष पार्टी को जिताने का काम किया जा रहा है, जो देश और संविधान के खिलाफ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ, आलोक त्रिपाठी, कमलेश यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें